एसबीआई आरसेटी गुना में संचालित एसेंसियल ऑफ मेकिंग क्रिएटिव ज्वैलरी के निःशुल्क प्रशिक्षण बैच का हुआ समापन
गुना 19 जनवरी 2026
एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गुना द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों हेतु चलाये जा रहे महत्वपूर्ण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तारतम्य में आजीविका मिशन गुना के माध्यम से 06 जनवरी से “एसेंसियल ऑफ मेकिंग क्रिएटिव ज्वैलरी” के 14 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण का समापन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। समस्त उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन हरेश श्रीवास्वत एवं श्रीमती शिखा जैन द्वारा किया गया।
संस्थान के डायरेक्टर महेश चंद्र वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् ज्वैलरी बताने मे संबंधित रोजगार अथवा व्यवसाय स्थापित करके आर्थिक विकास की ओर अग्रसर रहें ऐसी हमारी शुभकामनाएँ हैं।
समापन के अवसर पर संस्थान के सीनियर फेकल्टी सनत तिवारी द्वारा संस्थान की योजनाओं की जानकारी देने हुए कहा गया कि यह संस्थान वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार स्थापना में सहयोग करने हेतु एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यालय सहायक रामकुमार शर्मा, रवि कांत वर्मा एवं अटेंडर रमेश राजपूत द्वारा सभी उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बधाई दी गई।
======================
जिला गुना से व्यूरो चीफ गोलू सेन की रिपोर्ट