सहारनपुर-
युवा उद्यमी योजना की प्रगति धीमी, जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को लगाई फटकार
सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 3000 के लक्ष्य के सापेक्ष 6469 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बैंकों द्वारा अब तक 1948 आवेदनों में स्वीकृति और 1851 में ऋण वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने मौके पर ही विभिन्न बैंकों के 68 आवेदनों में स्वीकृति और 32 में ऋण वितरण कराते हुए निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र आवेदनों में तुरंत ऋण स्वीकृति व वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उपायुक्त उद्योग सचिन जैन, जिला अग्रणी प्रबंधक कृशाणु दास सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़