ढोला के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बसंत का राजस्व गॉव बाबागाव से पिचावा जाने वाले मुख्य मार्ग से उच्च माध्यमिक विद्यालय जाने वाले विधार्थियो को हमेशा किचड से संघर्ष करके रास्ता पार करना पड़ता । कही बार विधार्थी इसके अन्दर किचड में गिरने से छात्र छात्राए चोटिल भी हो गये और स्कूल भी नहीं जा पाते , कही बार ग्रामीणों ने पंचायत को अवगत करवाने के बाद भी पंचायत के कान पर इस समस्या को लेकर कोई जू तक नही रेंगती ।
यह समस्या पिछले दो साल से ज्यू कि त्यू है । ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते अगर इस समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्राम वासी ग्राम पंचायत पर धरना-प्रदर्शन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।