इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
बरघाट:ग्राम पंचायत रोजगार सहायक रिश्वत लेते गिरफ़्तार
सिवनी:बरघाट जनपद की ग्राम पंचायत साल्है(कोसमी) में लोकायुक्त का छापा बरघाट जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत साल्है में आज लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
🔴क्या है पूरा मामला?
ग्राम पंचायत साले में पदस्थ रोजगार सहायक ओमेंद्र परिधि ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता और ग्राम पंचायत के उप सरपंच वहाब खान से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
🔴5,000 की पहली किश्त लेते धराया
रिश्वत की मांग से परेशान होकर उप सरपंच ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से की थी।आज योजनाबद्ध तरीके से जैसे ही रोजगार सहायक ओमेंद्र पारधी ने रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 5,000 रुपये स्वीकार किए,वैसे ही पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।फिलहाल लोकायुक्त की टीम आरोपी रोजगार सहायक को लेकर बरघाट स्थित रेस्ट हाउस पहुंची है जहां आगे की कानूनी कार्यवाही और पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई से जनपद क्षेत्र के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।