पोरसा पुलिस की तत्परता से 36 घंटे में तीन अपहृत नाबालिग बालक सकुशल दस्तयाब,,,,,,,,
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा,,,,,,,,,,,, थाना पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए तीन अपहृत नाबालिग बालकों को महज 36 घंटे के भीतर गुजरात के साबरमती रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20.01.2026 को फरियादी पूजा राठौर पत्नी राम सिंह राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी गंगाराम वाली गली, गांधी नगर पोरसा ने थाना पोरसा में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अरविंद राठौर दिनांक 19.01.2026 को सुबह लगभग 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। उसने स्कूल के बाद कोचिंग जाने और शाम 6 बजे तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
खोजबीन के दौरान पता चला कि अरविंद के साथ उनके भतीजे बाबू उर्फ अरुण राठौर (13 वर्ष) तथा मामा के पुत्र श्यामसुंदर राठौर (14 वर्ष) भी अपने-अपने घरों से लापता हैं। रिपोर्ट के आधार पर थाना पोरसा में अपराध क्रमांक 18/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आसपास के थानों, सीमावर्ती जिलों एवं जीआरपी थानों को सूचित किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 21.01.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीनों नाबालिग बालकों को साबरमती रेलवे स्टेशन, गुजरात से सकुशल दस्तयाब कर लिया।
बालकों को मुरैना लाने के बाद विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की प्रशंसा की,,,,,,,,,,,,,,,,,