दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिघुल के 30 वर्षीय युवक एजाज अहमद अंसारी की राजस्थान में पाइपलाइन के काम के दौरान चार मंजीली इमारत से गिरने से मौत हो गई। बुधवार को हुई इस दुर्घटना में युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम दिघुल के पूर्व प्रधान व सदर सदस्य रहीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि एजाज (30), पुत्र मजमुद्दीन अंसारी, परिवार का भरण-पोषण करने गांव के ठेकेदार मुख्तार के माध्यम से राजस्थान पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर काम करने गया था। बुधवार को वह चार मंजीली इमारत पर काम कर रहा था, तभी पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा।
रहीमुद्दीन ने बताया कि मृतक के चार बच्चे हैं। गुरुवार शाम एम्बुलेंस से शव गांव पहुंचा। कंपनी से बातचीत के बाद ठेकेदार ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये के सहायता के कागजात पर हस्ताक्षर किए। शव देखते ही परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा।
सोनभद्र/दुद्धी (विवेक सिंह)