राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नयी पलह के साथ शिविर का आयोजन निशुल्क दवा व चश्मा वितरण कर मरीजों को अतिथि की भाती भोजन कराया गया
कटनी//विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्हवाराकला मे स्वर्गीय पं.सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में एवं स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर माननीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन पर क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने की तर्ज पर ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान की कड़ी में ग्राम नन्हवारा में विशाल स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति के तत्वावधान में तथा राजकिशोर अग्रवाल नन्हवारा लाइम स्टोन एंड डोलोमाइट माइंस के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया। शिविर मे नन्हवारा लाइम स्टोन के संचालक अर्पित अग्रवाल ने शिविर के माध्यम से सभी मरीजों को निशुल्क दवा वितरण व नेत्र हितग्राहियों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार (बीएमओ) एवं डॉ. डेनियल परमार (एमओ, शासकीय सिविल अस्पताल) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति रंजन बाबू ग्रोवर ने की साथ मे अर्पित अग्रवाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी ग्राम पंचायत सरपंच गीता बाई कोल जनपद सदस्य हेमराज सिंह बागरी श्रवण कुमार बागरी दयाराम बागरी पत्रकार शेरा मिश्रा डॉ. विपिन सिंह पटेल डॉ. शारदा प्रसाद साहू डॉ. सत्याराम साहू श्रवण कुमार साहू चंद्रभान पाल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक आरती गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस दौरान रितेश अग्रवाल एवं भावेश अग्रवाल की विशेष उपस्थिति भी रही।शिविर में कुल 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही 25 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए तथा शिविर मे चिंहित 10 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन जबलपुर से कराया जाएगा। स्व. त्रिलोकीनाथ अग्रवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर शिविर में आए सभी मरीजों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई जिसे उपस्थित जनसमूह ने सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम के दौरान राजकिशोर अग्रवाल द्वारा परिसर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही। विधायक के निर्देशानुसार ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा विधायक जी की जनहितकारी सोच के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं जन जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों की उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस आयोजन को इतिहासीक आयोजन माना जा रहा है जिसमे निशुल्क दवा निशुल्क चश्मा के साथ भोजन की व्यवस्था दी गयी साथ ही शिविर मे जाच के दौरान चिंहित मरीजों का नेत्र आपरेशन भी निशुल्क कराया जाएगा।