राजेंद्र धाकड़ जिला ब्यूरो चीफ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ सी. वी. रमन बीएड कॉलेज एवं आईटीआई नर्मदापुरम में बसंत महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती रागनी विवेक भदौरिया ने मां वीणापाणी सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में बीएड प्रभारी प्राचार्य डॉ. नारायण दास कुशवाहा, आईटीआई प्राचार्य राजेश पचलानिया, डॉ. हरिओम दीक्षित, श्रीमती रोहनी शर्मा, डॉ. नीतू पठारिया सहित आईटीआई प्रशिक्षक अभिषेक कोटवाला, श्रीकांत चौधरी, संतोष ठाकुर, विकास यादव, हिमांशु भटनागर तथा बीएड एवं आईटीआई का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात सभी उपस्थितजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम ने शैक्षणिक वातावरण में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।