सलमान,सलीम मालिक,रेशमा उर्फ जुबेदा सहित 8 नाम जद व अज्ञात लोगों पर 120B,420,467,468,471 में मुकदमा दर्ज
जिला बिजनौर के थाना नहटौर में सरकारी भूमि (सार्वजनिक रास्ता) वा कब्रिस्तान को फर्जी दान पत्र के आधार पर बेचने का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें छेत्राअधिकारी अभय पांडे द्वारा जांच के बाद एसपी अभिषेक झा के आदेश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है
शिकायत कर्ता ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि विपक्षी गण सलमान पुत्र अनीस, रेशमा परवीन उर्फ जुबैदा पत्नी सलीम निवासी झील कॉलोनी,शहजाद मलिक पुत्र सलीम मलिक निवासी जिगर कॉलोनी, मौoरिजवान पुत्र मौo उमर बेगराजपुर ,नदीम शाह पुत्र समीद शाह ग्राम फरीदाबाद ,नवाब पुत्र शपीक बेगराजपुर ,जरीसा खातून पत्नी जाफर हुसैन ग्राम फूलसंदा खाकम, मोहम्मद नसीम पुत्र रफीउद्दीन निवासी मोहल्ला तकिया गढ़ी पूर्वी नहटौर व अन्य लोगों का एक गैंग है जो भूमाफिया बदमाश और 420 किस्म के लोग हैं इन लोगों ने आपस में हम साज होकर षड्यंत्र के तहत ग्राम कासमपुर लेखराज परगना नहटौर में एक सरकारी रास्ता जिस का खसरा नंबर 155, व सरकारी कब्रिस्तान जिस का खसरा नंबर156 है! जो फर्द में भी दर्ज है के कूट रचित दस्तावेज तैयार कर दो फर्जी दान पत्र तैयार किये और रेशमा उर्फ जुबैदा ने 28 -3 -2022 को अपने 106 साल के बूढ़े पिता आले हसन से सरकारी रास्ता व सरकारी कब्रिस्तान का खसरा नंबर छुपाते हुए दोनों फर्जी दान पत्र अपने लड़के सलमान के नाम रजिस्टर करवा लिए थे जबकि उक्त आरजी दान करता आले हसन के नाम नहीं थी ये बात विपक्षी गण को भी अच्छी तरह मालूम थी फिर भी विपक्षी गण ने फर्जी दान पत्र अपने नाम रजिस्ट्री करवाए इसके बाद 28- 3 -2022 को उसी समय 1 मिनट के अंतराल से सलमान ने मौo रिजवान के नाम इकरारनामा कर दिया इसके बाद 29 -12 -2023 को ही सलमान ने जरीसा खातून को जमीन बेचकर इसका जरीसा के नाम बेनाम कर दिया उसके बाद 21- 2 -2024 को रेशमा परवीन उर्फ जुबैदा ने सलमान से ही अपने पति सलीम पुत्र नईम के नाम बैनामा करवा दिया जिसमें गैंग के ही सदस्य शहजाद मलिक पुत्र सलीम मलिक निवासी जिगर कॉलोनी ने गवाही की है इसके बाद सलमान ने एक 1-6-2024 को ही अब्दुल अहद को बैनामा कर दिया इस प्रकरण से संबंधित समस्त डॉक्युमेंट्री एविडेंस(दस्तावेज साक्ष्य)पुलिस को दे दिये
INDIAN TV NEWS के लिए *मंडल प्रभारी डॉ शाह नवाज़ की रिपोर्ट*