विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, निर्माण कार्यों का किया अवलोकन,,,,,,,
रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना,,,,,,,,,,,विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को शनि मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने शनि मंदिर परिसर में प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उनके साथ पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि शनि मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान करने हेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में शनि मंदिर को एक आकर्षक एवं सुव्यवस्थित धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाए, इसके लिए सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में स्टील से निर्मित की जा रही रेलिंग, प्रवेश द्वार, बाउंड्रीवाल, सीसी खरंजा सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार बानमौर मोहिनी साहू, समाजसेवी, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित निर्माण विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे,,,,,,