महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने शहीद निशांत शर्मा की श्रद्धांजलि पर कहा कि निशांत शर्मा की शहादत से परिवार में दुख तो है, मगर गर्व है कि उन्होंने समाज के लिए एक महान कार्य किया। उन्होंने शहीद निशांत शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शहीद निशांत शर्मा सहारनपुर के एक महान बेटे थे, जिन्होंने युवावस्था में ही देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए,देश एवं समाज इनके बलिदान को कभी नहीं भुला सकता !
अभिषेक डागा फैमिली आफ ब्लड डोनर्स संस्था सहारनपुर, के एक युवा और लगनशील कार्यकर्ता हैं, जो नगर के सभी नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हैं। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स एवं आरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने साथ मिलकर अमर शहीद निशांत शर्मा जी की 5वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 31 लोगों ने रक्तदान किया।
अभिषेक डागा का मानना है कि रक्तदान एक महादान है, और इससे हम दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं। वह लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें बताते हैं कि रक्तदान करने से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने शहीद निशांत शर्मा की श्रद्धांजलि पर कहा, “निशांत शर्मा की शहादत को हम कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने देश ओर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत कार्य किये है अपना सर्वस्व दिया है। मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देता हूं।
फैमिली आफ ब्लड डोनर्स संस्थापक तरुण भोला जी , विजयकांत चौहानजी,विशाल राणा, रश्मि टेरेंस जी, मैडी शर्मा जी,सचिन भाई एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़