8 किलो से अधिक गांजा बेचते हुए वडाली सर्विस रोड से लिया हिरासत में, 1 लाख 62 हजार की सामग्री भी की जप्त इंडिया टीव्ही न्यूज चैनल. पी एन देशमुख. रिपोर्टर, इंडिया टीव्ही न्यूज चैनल. (अमरावती महाराष्ट्र.). अमरावती. अमरावती स्थानीय फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले वडाली सर्विस रोड परिसर से आज अमरावती क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने नागपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर अमरावती में बेचने आ रहा अजूबा रायकवार नामक अपराधी को 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किय बताया जाता है कि अमरावती क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी संदीप चव्हाण वही उनकी मातहत अधिकारियो कि टीम आज दोपहर उपरोक्त परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी , इसी समय उन्हें जानकारी मिली कि रतनगंज पहला नागोबा मंदिर निवासी योगेश उर्फ अजूबा धनराज रायकवार ( 24 ) नागपुर एक्सप्रेस से अमरावती गांजा बेचने आ रहा है और वह वडाली सर्विस रोड पर बेचेगा , ऐसी जानकारी मिलते ही , पुलिस आयुक्त राकेश ओला , पुलिस उपायुक्त शाम घुगे , अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रमेश धूमाल, सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाट्टे के मार्गदर्शन में अमरावती क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारी संदीप चौहान , पुलिस निरीक्षक सीमा दातालकर के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक गजानन सोनूने वही उनकी टीम के जाहिर शेख, सचिन बहाले, अतुल संभे , सूरज चौहान राजिक रायलीवाले,, निखिल गेडाम , चेतन कराडे, संदीप खंडारे , प्रभात पोकले ने उपरोक्त परिसर में जाल बिछाकर संबंधित अपराधी को धर दबोचा , जिसे गिरफ्तार करते ही उसके पास से तकरीबन 1 लाख 62 हजार 100 रुपए कीमती का 8 किलो 105 ग्राम गांजा वही यम आई कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया गया ,क्राइम पुलिस द्वारा धरा गया उपरोक्त गांजा विक्रेता धारी पर मामला दर्ज करते हुए फ्रेजरपुरा पुलिस के हवाले किया गया , फिलहाल फ्रेजरपुरा पुलिस योगेश रायकवार से अधिक जानकारी लेने में जुटी है.
पी.एन. देशमुख रिपोर्टर, इंडिया टीव्ही न्यूज चैनल