सहारनपुर बिहारी गढ़ से
द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में गुस्साए परिजनों ने समर्थकों के साथ किया सुंदरपुर-शाकंभरी मार्ग जाम, पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाया.
खुशहालीपुर स्थित द्रोणाचार्य आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने दिल्ली से आए प्रथम वर्ष के छात्र विशाल की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कल सोमवार को सुबह ही मृतक के परिजन अपने रिश्तेदारो सहित कॉलेज पहुंचे और छात्र की मौत का खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। लेकिन इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती देख पीड़ित परिवार के सब्र का बांध टूट गया और वह कॉलेज प्रबंधकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर आकर बैठ गए, जाम की वजह से राहगीर बहुत परेशान थे, थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ अक्षय शर्मा ने बामुश्किल गुस्साए लोगों को समझाकर करीब 12 बजे जाम खुलवाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़