ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट जिला बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर के पुरातात्विक तथा सांस्कृतिक परिदृश्य विषय पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ शहर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बस्तर संभाग के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बस्तर के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों की समेकित जानकारी प्रदान करना तथा इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर महापौर संजय पाण्डेय, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, राजीव रंजन प्रसाद, हिमांशु शेखर झा, रूद्रनारायण पानीग्राही, डॉ. पी.सी. पारख, डॉ. दीप्ती गोस्वामी, श्रीमती पूर्णिमा सरोज, परमेश राजा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बस्तर की ऐतिहासिक विरासत, पुरातात्विक स्थलों और सांस्कृतिक परंपराओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।