तल्हेडी बुजुर्ग- डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों एस आई पुष्पेन्द्र सिंह,पायल उपाध्याय, बबीता और ड्राइवर बबलू कुमार की सूझबूझ ने बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। गौरतलब है कि पीड़ित व्यक्ति देवेन्द्र पुत्र मानसिंह उम्र करीब 60 वर्ष निवासी बेहडा। के सीने में असहनीय दर्द हो रहा था लेकिन देवबंद के किसी भी प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा था। जिसके कारण उनके परिजन लोग हताश हो गए थे। *पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि* हमने डायल112 पर फोन कर पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई तो कुछ ही देर बाद पुलिस संकटमोचन बनकर हमारे पास पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए दर्द से पीड़ित हमारे रोगी को देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उन्हें समुचित इलाज मिला और उनकी जान बच गई। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़