सहारनपुर। जनपद में अपराधियों और वारंटी आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ज़िले भर में सघन चेकिंग और दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक पुराने वारंटी आरोपी रजनीश पुत्र मंगल, निवासी सरदा हेडी, थाना फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सटीक घेराबंदी के आधार पर आरोपी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया।पकड़े गए आरोपी रजनीश के खिलाफ काफी समय से न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शीघ्र ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस कार्यवाही से क्षेत्र के अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़