सहारनपुर
मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।मण्डलायुक्त ने छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरुद्धार हेतु प्रत्येक जनपद में नदी चिन्हित कर कार्ययोजना बनाने तथा कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री में कृषि विभाग को लीड लेने, फैमिली आईडी एवं स्वामित्व योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए।खराब रैंकिंग वाले विभागों को अगले माह सुधार सुनिश्चित करने, पीएम पोषण विद्यालयों का निरीक्षण न करने वालों को नोटिस जारी करने तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में कम प्रगति पर बैंकर्स की बैठक कराने के निर्देश दिए गए।आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने पर जोर दिया गया।कर-करेत्तर व राजस्व प्राप्ति में आबकारी, परिवहन, खनन, स्टाम्प व मंडी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली के निर्देश दिए गए।कानून व्यवस्था की समीक्षा में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति 5.0, यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। मण्डलायुक्त ने रविदास जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए।पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता तथा डीजे मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह सहित मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़