जाकिर झंकार | आहवा
30 जनवरी गांधी निर्वाण दिवस को देशभर में ‘शहीद स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर डांग जिले की सभी सरकारी कार्यालयों में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
जिला सेवा सदन, आहवा में जिला कलेक्टर सुश्री शालिनी दुहान, जिला विकास अधिकारी श्री के.एस. वसावा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन धारण किया। इसी प्रकार डांग जिला पंचायत, सुबीर एवं वघई तालुका सेवा सदन सहित जिले व तालुकाओं की विभिन्न कार्यालयों में सायरन की ध्वनि के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।