वाराणसी से प्रवीण मिश्रा। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।।
चोलापुर थाने के कुछ हीं दूर घटना क्या स्थानीय पुलिस रात्रि में गस्त नहीं करती क्या बड़ा सवाल खड़ा होता हुआ चोलापुर पुलिस के ऊपर।
वाराणसी। आजमगढ़ मार्ग पर अज्ञात महिला को वाहन ने कुचला, रात भर शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस!
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर गोला गांव के समीप एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना देर रात किसी समय हुई जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
रात का समय होने के कारण सड़क पर पड़ी महिला के शव के ऊपर से कई अन्य वाहन गुजरते रहे, जिससे मृतका का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क पर महिला का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही चोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस आसपास के लोगों व सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने की कोशिशों के साथ ही टक्कर मारकर फरार होने वाले वाहन की तलाश कर रही है।।