Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली वाराणसी चितईपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को चोरी की गई 04 भैंस, 01 भैंसा (जिंदा पशु) और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार में थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में। की
एसीपी ने बताया कि गिरफ्तारी सुबह करीब 5 बजे ग्राम करसड़ा स्थित श्रीराम किशुन कॉलेज के पास, थाना रोहनिया क्षेत्र से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दो सेज भाई विकास यादव और शुभम कुमार यादव निवासी करौंदी( चितईपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 4 भैंस, 1 भैंसा (जिंदा)और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान भाइयों ने बताया कि उन्होंने पहले मोटरसाइकिल से इलाके की रेकी की थी और 30मोटरसाइकिल से इलाके की रेकी की थी और 30 जनवरी 2026 की रात पशुओं की चोरी की। चोरी के बाद पशुओं को बेचने की नीयत से ग्राम करसड़ा में एक चारदीवारी के अंदर छिपाकर रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद पशुओं की पहचान वादी मुकदमा के पिता बचानू यादव द्वारा की गई, जिन्होंने पशुओं को अपना बताया।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, दरोगा विवेक कुमार शुक्ला, सिद्धार्थ यादव सिपाही अंकित सोनकर, कपिलदेव, जितेन्द्र शर्मा, शेष नारायण शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।