रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा यूजीसी के काले कानून के विरोध में 1 फरवरी को दिए गए भारत बंद के आह्वान का पोरसा शहर में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में समूचा पोरसा शहर पूरी तरह बंद रहा,,, आम जनता हुई परेशान सब्जी मंडी भी रही बंद लोग सब्जी खरीदने को हुए परेशान
व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने-अपने सभी प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें, किराना, कपड़ा, होटल, हार्डवेयर सहित अन्य सभी व्यापारिक संस्थान बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम आवाजाही देखने को मिली।
व्यापारियों ने कहा कि यूजीसी का यह कानून छात्रों, युवाओं और समाज के भविष्य के लिए घातक है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।