गण्डारा बहराइच से
मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़)
जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा सीमा से अधिक तेज गति से चलित वाहनों के विरुद्ध स्पीड रडार की सहायता से की गयी चालान की प्रभावी कार्यवाही।
शासन के निर्देशों के क्रम में जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मृत्यु की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी लाए जाने हेतु यातायात पुलिस बहराइच द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस बहराइच एवं सीसी टीम मटेरा द्वारा नानपारा–बहराइच राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्पीड रडार के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की गई, जिसमें निर्धारित सीमा से अधिक गति से चल रहे कुल 31 वाहनों के चालान किए गए तथा कुल ₹62,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।