ढोला । ढोला के निकटवर्ती
खूनी का गुड़ा में डोवेश्वर नाडा के महंत श्रीं श्रीं 1008 चेतन दास जी महाराज के देवलोक गमन पर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के गांव ढोला।, मांडल, बालराई, चाचोडी, किरवा सहित कई गांवों से साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाधि कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज (लारा भाखर दातीवाडा), श्रीं राम रामचंद्र महाराज, महंत देवीदास महाराज त्यागी (घाणेराव), मंगलदास महाराज (मंडियां), महंत रूफनाथ महाराज (मांडल) सहित ठाकुर अर्जुन सिंह महेचा एवं वरिष्ठ पत्रकार पाबूसिंह कुम्पावत तथा अन्य संत-महात्मा व गणमान्यजन मौजूद रहे।
संतों ने महंत चेतन दास जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, सेवा व तपस्या का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।