अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
चिचोली विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत पाटा खेड़ा कहुपानी जोड़ में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का यह 24 वां वर्ष है जय दामा गुरूवा बाबा समिति कहुपानी पाटा खेड़ा के द्वारा विगत कई वर्षो से जय बजरंग पट प्रतियोगिता एवं कबड्ड़ी प्रतियोगिता आयोजित होते आ रहा है इस सीज़न में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय पट प्रतियोगिता चला जिसमें प्रथम पुरस्कार खैरी के कालू यादव की बैल जोड़ी ने जीता 30 जनवरी से कबड्ड़ी प्रतियोगिता चालू हुआ 1 फरवरी शाम को कबड्ड़ी प्रतियोगिता का समापन हुआ इस कबड्ड़ी प्रतियोगिता में लगभग पांचसा टीमों ने भाग लिया जिसमें शाहपुर एवं चिचोली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ एक अंक से शाहपुर विजय रहा प्रथम पुरस्कार 21000 हज़ार नगद डॉ रमेश काकोडिया के द्वारा द्वितीय पुरस्कार 11000 हज़ार नगद आयोजन समिति के द्वारा तृतीय पुरस्कार हरदा ने जीता प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में कबड्ड़ी प्रेमी मौजूद थे प्रतियोगिता में उपस्थित जनता को संबोधित डॉ रमेश काकोडिया किया डॉ काकोडिया ने कहा कबड्ड़ी ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय खेल है हर वर्ष इस प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होते हैं कबड्ड़ी देखने के लिए,मेरे जन्म भूमि भी यही है ओर कर्म भूमि भी युवाओं को रोजगार शिक्षा में जोड़ने के लिए हमेशा कोशिश करूंगा जब भी मेरी जरूरत रहेगा मैं आप लोगों की सेवा में समर्पित रहूंगा एमसीसी के संचालक डॉ राजा धुर्वे ने कहा खेल के साथ साथ अपने भविष्य को भी उज्जवल बनाए इस सत्र में अच्छे अच्छे खिलाड़ी बैतूल में अपनी पहचान बनाई साथ ही सभी का अग्नि वीर के लिए चयनित हुए बैतूल जिले के लिए गर्व की बात डोमा सिंह कुमरे ने कहा हमारे युवा वर्ग शिक्षा से जुड़े, नशा से दूर रहें क्योंकि सबसे ज्यादा युवा वर्ग सड़क दुघर्टना में निधन हो रहा है यह हमारे समाज के लिए चिन्ता का विषय है युवा आने वाले भविष्य है
प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित
डॉ रमेश काकोडिया डॉ राजा धुर्वे डोमा सिंह कुमरे सरपंच गुलाब उइके कैलाश आर्य दीपक वरकड़े ठाकुर सियाराम सलामे दिनेश मर्सकोले अशोक यादव संदीप सलामे मौजूद थे
विशेष रूप में सहयोगी रविकुमार इवने संजय वाडिवा एम्पायर विश्वकर्मा जी रामपाल वाडिवा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सफल बनाने के लिए अपनी भूमिका निभाई जयस ब्लाक अध्यक्ष शिवम उइके प्रहलाद काकोडिया अजित वरकड़े रामदास सलामे योगेश उइके नानकराम इवने प्रकाश उइके दीपक वाडिवा आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे