मामला बबेरू तहसील क्षेत्र विकासखंड कमासिन अंतर्गत तरायां गांव के खेरापति मैदान का है। जहां आज रविवार की दोपहर करीब 2 बजे से शांम 5:30 बजे तक विराट इनामी दंगल व तीन दिवसीय मेले का आयोजन ग्राम प्रधान कुसुमपाल यादव व ग्राम वासियों सहयोग से कराया गया है। जिसमें दूरदराज से आए पहलवानों व महिला पहलवानों ने अपने अपने दांव पेंच दिखाया है। जिसमें अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया, वही दंगल व मेले के संरक्षक मुन्ना सिंह तरायां, राम मिलन सिंह गौर ,मईयादीन यादव, दुर्गेश सिंह गौतम, शिव प्रकाश मालिक, कुलदीप सिंह, सुधीर सिंह भद्दू, लवकुश सिंह रोहित गुप्ता सभासद, शिवजीत गुप्ता सहित दंगल में आए अतिथियों के द्वारा पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारंभ करवाया, जिसमें विवेक महोबा कन्हैया बुढौली, कुश्ती कराई गई जिसमें कन्हैया विजई रहा, हर्ष बनारस दिलीप गोरखपुर की कुश्ती में हर्ष विजई रहा,विजय उन्नाव विकास बनारस की कुश्ती में बराबर में छूटी, मलखान महोबा बादल रायबरेली के बीच कुश्ती में बादल विजई रहा,दिलीप गोरखपुर ऋषि मथुरा की कुश्ती में दिलीप विजई रहा चीता पहलवान पंजाब व राजेश पहलवान , क़ौशांबी के बीच जिसमें कुश्ती बराबर की छूटी ,महिला पहलवान सपना बांदा,दीक्षा बनारस के बीच कुश्ती कराई गई, जिसमें दीक्षा विजई रही, इसी तरह आधा सैकडा पहलवानों की कुश्ती कराई गई। जिसमें महिलाओं की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही है। वही मेला में लगी दुकानों में जमकर क्षेत्र के लोगों ने खरीददारी किया है।
वही हजारों की संख्या दर्शकों ने दंगल की कुश्तियों का आनंद लिया, दंगल में आए कैप्टन रामराज यादव, सुबेदार देवकुमार यादव, शिक्षक रामभजन यादव,नगर अध्यक्ष अशोक यादव, अखिलेश यादव सहित सहित दंगल व मेले में आए दर्शक क्षेत्र की जनता व पहलवानों का ग्राम प्रधान कुसुमपाल यादव ने आभार प्रकट किया है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट