ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

राजस्थान। जयपुर अवैध निर्माण के खिलाफ पालिका पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

```
अवैध निर्माण के खिलाफ पालिका पार्षद ने सौंपा ज्ञापन
शहर में एक अवैध आवासीय निर्माण की जांच की मांग को लेकर पार्षद महेंद्र कुमावत ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी वर्षा चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्षद महेंद्र कुमावत ने बताया कि किस तरह एक सत्ता में बेठे एक जनप्रतिनिधि ने सत्ता का दुरुपयोग कर शहर के बीचों बीच अवैध रूप से एक आवासीय निर्माण कार्य किया है । पार्षद महेन्द्र कुमावत ने बताया कि इस बाबत उन्होंने कई बार अनेक उच्च स्तरों पर इसकी जाँच की कार्रवाई को लेकर शिकायत भी की है। उसके पश्चात भी अवैध निर्माण पर कार्य चालू है उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अधिशासी अधिकारी से पुनः निवेदन किया कि आमजन में विश्वास बनाये रखने हेतु ऐसे अवैध निर्माण  कार्यो के लिए समिति बनाकर जांच की जाए एवं अवैध निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की जाए। पार्षद कुमावत ने कहा कि अगर सत्ता के गलियारे से चुने हुए प्रतिनिधि ही ऐसे अवैध निर्माण कार्य कर अतिक्रमण करेंगे तो आमजन के अतिक्रमण पर नगरपालिका किस ईमानदारी से कार्रवाई कर पाएगी । उन्होंने आगे बताया कि इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई इसलिए भी आवश्यक है कि नगर पालिका की साख पर अपने ही नुमाइंदो द्वारा लग रहे अतिक्रमण के कलंक को धोकर नगरपालिका की साख बचाई जा सके। क्या नगरपालिका अतिक्रमण पर कार्रवाई कर अपना दाग धोएगी ?लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *