रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की गई।
मंगलवार को आयोजित इस जनसुनवाई में कुल 340 आवेदकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों को कलेक्टर द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि 42 आवेदनों को टी.एल. (टाइम लिमिट) मार्क करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। कई प्रकरणों में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध रूप से राहत प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, डिप्टी कलेक्टर श्री अरविंद माहौर, श्री भरत कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे