दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धी के बीएससी प्रथम सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि उनकी कौशल विकास परीक्षा 6 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक संपन्न होगी।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रामसेवक सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। छात्रों को परीक्षा में समय पर उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है।
बताया गया कि यह परीक्षा छात्रों के व्यावहारिक कौशलों का आकलन करेगी।बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण है।