उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शनिवार तड़के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे वाजपेयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगली जानवर सियार ने हमला करके आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।
जंगली जानवर के हमले का शिकार कई जानवर भी हुए हैं। घायलों में दो का इलाज जिला अस्पताल रायबरेली और अन्य का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे वाजपेयी गांव में शनिवार तड़के जंगल में रहने वाला जानवर सियार कहीं से पहुंच गया। उसने पहले गांव में आधा दर्जन से ऊपर जानवरों पर हमला बोला फिर रुख ग्रामीणों की ओर कर दिया। एक बार के हमले में उसने आठ-दस लोगों को हमला कर घायल कर दिया।
सियार के हमले में आधा दर्जन घायल
जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे वाजपेयी गांव निवासी घायल विपिन कुमार दीक्षित ने बताया कि रात में मैं सो रहा था अचानक जंगली जानवर सियार ने हमारे ऊपर हमला किया। उसने आठ-दस लोगों पर और हमला किया। सात-आठ जानवरों पर भी हमला किया है। काफी लोगों को काफी चोटे आई हैं।
वहीं एक अन्य ग्रामीण ने बताया की जंगली जानवर सियार ने शनिवार तड़के आठ लोगों पर हमला किया और नाक के पास प्रहार कर जख्मी कर दिया। उसने कई जानवरों को भी हमले में घायल किया है।
डाक्टर एसके सिंह इमरजेंसी मेडिकल आफिसर ने बताया कि लालगंज सीएचसी से दो लोग रेफर होकर यहां आएं हैं। इनको जंगली जानवर काटा हुआ है और नाक पर चोटें आई हैं। भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा है। जो दो लोग भर्ती हैं उनमें रामप्यारे और विपिन दीक्षित शामिल हैं।
रिपोर्ट सन्नी
