**गोरखपुर से पुणे गोवा व चेन्नई के लिए शीघ्र शुरू होगी उड़ान
विस्तारा व एयर एशिया शुरू करेगी अपनी सेवा**
*इंडिया टीवी न्यूज़ सूरज दीप तिवारी मंडल ब्यूरो गोरखपुर* ।
गोरखपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की पहली बैठक सांसद व समिति के अध्यक्ष रवि किशन शुक्ला की अध्यक्षता में। सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर पर हुई। सदस्यों के पदाधिकारी व सदस्यों ने बैठक में मुख्य रूप से एयरपोर्ट के लिए नई भूमि की शीघ्र मंजूरी पार्किंग के संचालन एप्रेन के लिए विस्तार नए सेक्टरों को गोरखपुर से जोड़ने पर चर्चा की।
बैठक में तय हुआ कि गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम महायोगी गुरु गोरखनाथ के नाम पर करने के साथ ही परिसर में उनकी प्रतिमा लगाई जाए। विस्तारा एवं एयर एशिया एयरलाइंस को जोड़कर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से पुणे चेन्नई गोवा व जम्मू कश्मीर की उड़ान शुरू हो। इसका प्रस्ताव शीघ्र ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा जाएगा।