सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर जनमच मे हिंदू सम्मेलन सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार में सुभाष नगर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति सुभाष नगर द्वारा एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हर मोहल्ले से लोगों की सहभागिता रही। सम्मेलन में एकजुट रहने का संदेश दिया।
हिंदू सम्मेलन में समाजसेवी मनीष अरोड़ा ने कहा कि संत हितैषी बाबा ने कहा कि संत रविदास सामाजिक चेतना की क्रांति थे। उन्होंने समाज को एकजुट करने में महती भूमिका निभाई। इसलिए मीराबाई जैसी रानी भी उनकी शिष्या हो गईं। उन्होंने कहा कि संघ का पांच परिवर्तन हम सभी के जीवन का आधार है। उन्होंने हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया।समाजसेवी मनीष अरोड़ा ने कहा कि जब हम कहते हैं कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे, तो यह किसी के विरोध में नहीं, बल्कि राष्ट्र की उन्नति के लिए है। इतिहास साक्षी है कि विदेशी आक्रांता केवल इसलिए सफल हुए, क्योंकि हम जातियों और वर्गों में बंटे थे। उन्होंने धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय यह असंभव लगता था, लेकिन संगठित हिंदू शक्ति के कारण आज यह कलंक मिट चुका है।
हिंदू समाज को जागृत करने हेतु उन्होंने बताया कि आज हमें चिंतन करना चाहिए अपने पूर्वजों का महान वीरों के बलिदानों को याद करते रहना चाहिए और अपने समाज को बटने ना दें जाति विशेष में ना बंटकर हम सभी एक रूप में रहे। आए हुए सभी लोगों ने जनमंच पर एक साथ जयकारों की गूंज से जय श्री राम के नारे भी लगाये।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री स्वरूपानंद ज्योति महाराज, मनीराम, आचार्य पंडित प्रदीप कौशिक, भागवत पीठाधीश्वर श्री देशमुख, पंडित दीपक अग्निहोत्री एवं गंगेश्वर प्रभाकर, अनिल अरोड़ा, सचिन अविनाश मनीष लोहान , जयवीर राणा व कई लोगों मोजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़