गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़)
पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय एवं क्षेत्राधिकारी महसी महोदय के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष हरदी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पीड़िता के साथ अश्लील हरकत कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमे में लगभग 03 माह से वांछित चल रहा था। अभियुक्त को आज दिनांक 04.02.2026 को प्रातः लगभग 09:55 बजे ग्राम खैरनिया टेपरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
धर्मेन्द्र पुत्र बराती निवासी – ग्राम खैरनिया टेपरा, दा० कोटिया थाना – हरदी, जनपदबहराइच