गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
इंडियन टी वी न्यूज़
आज दिनांक 04.02.2026 को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत माह के प्रथम बुधवार को, पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के आदेशों के अनुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में, साइबर क्राइम पुलिस थाना बहराइच द्वारा श्री मानस इंटर कॉलेज, विशुनपुर, थाना क्षेत्र दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 150–200 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को सोशल मीडिया आई-डी पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन लागू करने, मोबाइल में इंस्टॉल महत्वपूर्ण एप्लीकेशनों में मजबूत एवं कठिन पासवर्ड प्रयोग करने, मोबाइल पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल्स एवं अज्ञात कॉल/मैसेज से सतर्क रहने तथा विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही, किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई हेतु नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के टोल फ्री नंबर 1930 के प्रयोग के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया