गोविन्दला गांव निवासी भूरसिंह पुत्र नरसिंह सिंह, जाति राज पुरोहित की मृत्यु हुए लगभग 45 वर्ष हो चुके हैं। इसके बावजूद भूमाफिया राजूसिंह पुत्र पारसदान, जाति राव निवासी दुदीया, एवं भेरूसिंह पुत्र नाथूसिंह, जाति राव, निवासी नोसरा (वर्तमान निवास भाद्राजून) ने मृत व्यक्ति को जीवित बताकर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई और भूरसिंह राजपुरोहित की भूमि हड़प ली।
इस ज़मीन हड़प मामले में आहोर नगर पालिका भूमि घोटाले के सूत्रधार, वर्तमान तहसीलदार लादूराम पवार, जो उस समय भाद्राजून के तहसीलदार थे, की भी भूमिका सामने आ रही है। विधायक महोदय के संरक्षण के कारण ऐसे भ्रष्ट अधिकारी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं।
उक्त भूमि का म्यूटेशन क्रमांक 482 गोविन्दला की सरपंच हरखू देवी द्वारा स्वीकृत किया गया, जबकि उन्हें पूर्ण जानकारी थी कि भूरसिंह पुत्र नरसिंह सिंह की मृत्यु हुए 45 वर्ष हो चुके हैं। इसके बावजूद भूमाफिया से रुपए लेकर यह म्यूटेशन भर दिया गया।
इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े की सख्त कार्रवाई तथा दोषियों की गिरफ्तारी हेतु जालोर पुलिस अधीक्षक के समक्ष धरना दिया जाएगा।
हम वादा करते हैं — पीड़ित को न्याय और दोषियों को जेल भेजने तक शिव सेना चैन से नहीं बैठेगी।
शिव सेना (UBT)जालोर जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित मीली जानकारी अनुसार
ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला