तालबेहट (ललितपुर)।
तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ललितपुर श्री सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम के दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, जल आपूर्ति, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए। कई मामलों में तत्काल समाधान कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि जनशिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रशासन की सक्रियता से जनता में विश्वास बढ़ा और लोगों ने राहत महसूस की।
जिला रिपोर्टर – प्रवीन जैन