सहारनपुर
जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने विधिवत रूप से एसएसपी सहारनपुर का कार्यभार संभाल लिया- चार्ज ग्रहण करने के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे- कार्यभार संभालते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकेत दिए- वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिनंदन सिंह को एक तेजतर्रार, अनुशासित और परिणामोन्मुखी अधिकारी के रूप में जाना जाता है- पूर्व तैनातियों में उन्होंने अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई, प्रभावी पुलिसिंग और प्रशासनिक दृढ़ता से अपनी पहचान बनाई है- सहारनपुर जैसे संवेदनशील जनपद में उनकी तैनाती को अहम माना जा रहा है- पुलिस महकमे में उनके नेतृत्व से अपराधियों पर सख्ती और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है- एसएसपी अभिनंदन सिंह के कार्यभार संभालने के साथ ही जनपद में सख्त, निष्पक्ष और सक्रिय पुलिसिंग की शुरुआत मानी जा रही है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़