सहारनपुर बिहारी गढ़
किसी पुरानी जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई तकरार गोली तक पहुंच गई, मौके पर मौजूद पंकज शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे, विरोध के चलते आज रविवार को विपक्ष ने बातचीत करने के लिए चार बजे का उनके किराये के फार्म हाउस पर मिटिंग रखीं, जहां पहुंचते ही बातचीत करने की बजाय मात्र 2 मिनट के समय में धड़ा-धड़ गोली चला दी, जिसमें गोली लगने से एक युवक शिवम (22 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। और दो अन्य साथी घायल है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, थाना पुलिस मौके पर मौजूद है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़