मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बालाट गांव में अपराधियों का दुस्साहस सामने आया है। बाइक लूट के दौरान बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना दिनदहाड़े होने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और भय दोनों देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Ishwar Kumar Jha Bureau Chief, Madhubani
Indian TV News