रिपोर्टर: जाकिर झंकार, आहवा डांग
आगामी 26 फरवरी से 03 मार्च 2026 तक आयोजित इस भव्य लोकमेले में *जन-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने* के निर्देश जिला कलेक्टर सुश्री शालिनी दुहान ने दिए।
डांग दरबार के दौरान *राजवी परिवारों का पारंपरिक सम्मान, पॉलिटिकल पेंशन का वितरण, भव्य शोभायात्रा एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों* का आयोजन किया जाएगा। कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन एवं प्रचार-प्रसार जैसी व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला सेवा सदन में आयोजित बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे|