सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर जनपद भर में पुलिस की अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
कल देर रात थाना कुतुबशेर प्रभारी एचएनसिंह के कुशल निर्देशन मे उनकी पुलिस टीम भिडी बाईक सवार बदमाश से
बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर जनता मे दहशत फैलाने वाला बाईक सवार गौकश/बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार,जिसे कराया अस्पताल में भर्ती
घायल/गिरफ्तार गौकश के कब्जे से 1 देशी तमंचा,1 खोखा/2 जिंदा कारतूस 1 मोटर साईकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर UP-11BR 9975 व 1850 रूपये नकद हुए बरामद
कल देर रात थाना कुतुबशेर पुलिस का,बाईक सवार बदमाश से हुआ आमना सामना।इस आमने सामने की भीषण मुठभेड़ में बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार।जिसे कराया अस्पताल में भर्ती।पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा/बाईक एवम नकदी हुई बरामद।आपको बता दें,कि कल देर रात थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम अम्बाला रोड़ स्थित बाहुपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी,कि अचानक तभी एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति पुलिस को चैकिंग करते देख ,अपनी बाईक को पीछे की और मोड़कर भागने लगा,पुलिस टीम ने जैसे ही इस बाईक सवार बदमाश का पीछा किया,तो इस बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी,इधर पुलिस टीम द्वारा,कि गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया।घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान कौसर पुत्र सुलेमान निवासी हाजी इकराम वाली गली थाना मिर्जापुर के रूप में हुई।घायल बदमाश/गौकश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।गिरफ्तार घायल गौकश थाना कुतुबशेर पर पंजीकृत धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व धारा 109(1) में वांछित अभियुक्त है।गिरफ्तार/घायल गौकश उपरोक्त के विरूध्द जनपद में गौकशी, एनडीपीएस आदि जैसे लगभग आधे दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,बाईक एवम 1850 रूपए नकद बरामद हुए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़