Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
राजातालाब थाना क्षेत्र के भैरव तालाब स्थित पंचकोसी मार्ग पर बने प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में गुरुवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसकर भगवान भैरवनाथ की मूर्ति से चांदी की आंख निकाल ले गए। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र मौके पर जुट गए।
मंदिर के पुजारी लक्ष्मी शंकर उपाध्याय ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे थे, तभी उन्होंने देखा कि बाबा भैरवनाथ की मूर्ति की चांदी की आंख गायब है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले मंदिर की घंटियां भी चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी राजातालाब थाने को दी गई। मंदिर का ताला खोलने का जिम्मा संभालने वाले डूल्लन राजभर ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे मंदिर का ताला खोलते हैं। उस समय उन्होंने मूर्ति की आंखों पर विशेष ध्यान नहीं दिया। बाद में पुजारी के पहुंचने पर चोरी का पता चला।सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी राजातालाब थाने को दी गई। मंदिर का ताला खोलने का जिम्मा संभालने वाले डूल्लन राजभर ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब चार बजे मंदिर का ताला खोलते हैं। उस समय उन्होंने मूर्ति की आंखों पर विशेष ध्यान नहीं दिया। बाद में पुजारी के पहुंचने पर चोरी का पता चला।
थाना प्रभारी राजातालाब ने बताया कि भैरवनाथ मंदिर से चांदी की आंख चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।