गोपुर के बुरोई घाट में आयोजित अग्रवाल परिवार के वार्षिक पिकनिक समारोह में इस वर्ष भी सभी व्यापारिक साझेदारों और शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया। हर साल की तरह इस बार भी कार्यक्रम का आयोजन सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया,परिवार की ओर से ITN News टीम को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, ताकि इस पारिवारिक एवं सामाजिक मिलन समारोह की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। अग्रवाल परिवार द्वारा लंबे समय से इस परंपरा को निभाया जा रहा है, जिसमें व्यावसायिक संबंधों के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों को भी मजबूत करने पर जोर दिया जाता है कार्यक्रम में भोजन, मनोरंजन और आपसी संवाद के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए।
Ishwar Kumar jha Indian TV News Reporter