मामला बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी ग्राम पंचायत का है, जहां पर गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है, गांव के करीब आधा दर्जन हैंड पंप महीनों से खराब पड़े हुए हैं। जिससे ग्रामीण पानी पीने लिए काफी दूर जाना पड़ता है। वही ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान के द्वारा हैंड पंप की मरम्मत के नाम पर हर महीने रुपए तो निकाल लेते है। लेकिन हैंड पंप सही नहीं करवाया गया, कई महीनों से हैंड पंप खराब बने हुवे है। जिससे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हैंड पंप मरम्मत के नाम पर 11 दिसंबर 2025 को करीब 18100 रुपए, 24650,रुपए व 49850 रुपए, व 8 जनवरी 2026 को 24852 रुपए, 25161 रुपए, व 2 फरवरी 2026 को 52 550 रुपए, वही गांव में नाली व विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य के नाम पर 23480 रुपए का भुगतान ग्राम पंचायत सचिव पूजा सिंह, ग्राम प्रधान हरिकल्याण सिंह के द्वारा किया गया है। कुल मिलाकर दिसंबर जनवरी और फरवरी माह में अभी तक हैंडपंप मरम्मत व सफाई के नाम पर कुल 2 लाख 18 हजार रुपए निकाला जा चुका है। इसके पहले भी ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा मिट्टी भराई और हैंड पंप मरम्मत एवं सफाई के नाम पर लाखों रुपए पहले भी निकाल चुके हैं। लेकिन जमीनी हकीकत देखें तो कोई भी हैंड पंप की मरम्मत करीब दो-तीन महीना से नहीं हुई है। और फर्जी भुगतान करके सरकारी धन का बंदर बांट किया जा रहा है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट