केशव साहू जिला ब्यूरो
आज डोंगरगढ़ में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नए लेबर कोड र्में अनेक ऐसे प्रावधान सम्मिलित किए गए हैं जो मजदूर एवं कर्मचारियों के हितों के प्रतिकूल एवं कारपोरेट हितों के पक्ष में प्रतीत होते हैं नए लेबर कोड के लागू होने से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा में कमी आ सकती है कार्य के घंटे बढ़ाए जाने की अनुमति दी जा सकती है इसी के तहत ट्रेड यूनियन के अधिकारों को सीमित किए जाने की संभावना है उक्त परिस्थितियों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा यह लेबर कोड मजदूर एवं कर्मचारी हितों के विरुद्ध प्रतीत होता है अतः सरकार से अनुरोध है कि कानून को वापस लिया जाए। इसका ज्ञापन आज अनुविभागीय अधिकारी को शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इस लेबर कोड कानून को वापस लिए जाने हेतु ज्ञापन सोपा गया। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी जी, शिशुपाल भारती जी, प्रदीप शर्मा जी, श्रीमती संध्या देशपांडे जी, संजीव गोमास्ता जी, जितेन्द्र सिंह भाटिया, जसमीत सिंह भाटिया रिमी ,दिनेश साखरे जी, जय किशोर अंबादे जी, राम जी तराने जी, के विनायक राव जी, अखिल कुरैशी जी, ओम प्रकाश महानदी जी, जगतारण यादव जी, संजय यादव जी, दुलीचंद बडोले जी, गणपत रजक जी, नरेश कारसे, रूपचंद खोबरागड़े जी, संजीव गुप्ता जी एवं समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।