हरलाखी (मधुबनी)|पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बसोपट्टी थाना क्षेत्र के करुणा चौक के पास एक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे
पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसे दिल्ली से लाया गया था।
बरामद मोटरसाइकिल
रजिस्ट्रेशन नं — DL-9SBX-2502
गिरफ्तार अभियुक्त
सुमन दास (22 वर्ष), पिता — फिरन दास, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी
अशरफ नदाफ (19 वर्ष), पिता — नाजिम नदाफ, थाना बसोपट्टी, जिला मधुबनी
इस संबंध में हरलाखी थाना कांड संख्या 51/26, दिनांक 12.02.2026, धारा 317(5)/3(5) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
Ishwar Kumar jha Indian TV News