कटनी क्षेत्र। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नीलकंठेश्वर धाम में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्ति, उत्साह और श्रद्धा के रंग में रंग चुका है। इस वर्ष आयोजन को पहले से अधिक भव्य बनाने की तैयारियां की गई हैं और दूर-दराज से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग सजावट, प्रकाश व्यवस्था, पानी, चिकित्सा और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर की गई हैं।
भव्य शिव बारात बनेगी मुख्य आकर्षण
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पारंपरिक भव्य बारात विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकलने वाली इस बारात में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार इस बार झांकियों और सजावट को विशेष रूप से नया स्वरूप दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ सांस्कृतिक आनंद भी मिल सके।
भजन संध्या में गूंजेंगे शिव भक्ति गीत कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी (मथुरा) शिव भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु संकीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे।
16 तारीख को विशेष भंडारा आयोजन के अंतर्गत 16 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण होगा। स्थानीय श्रद्धालु, युवा मंडल और सामाजिक संगठन सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।
प्रशासन भी सतर्क सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और साफ-सफाई को लेकर प्रशासन एवं आयोजन समिति पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मार्गदर्शन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
महाशिवरात्रि का यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखते हुए उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट