गंगोह के गांव दौलतपुर में एक हृदयविदारक हादसे में लगभग 5 वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा गांव की सड़क के पास खेल रहा था, तभी अचानक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ग्रामीण प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़