जनपद में 25 जनवरी को भव्यता के साथ मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कोविड-19 प्रोटोकाल का रखा जाएगा ध्यान
हमीरपुर 14 जनवरी 2022 आगामी 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ चन्द्र भूषण की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई । बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद में मतदाता दिवस पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर , तहसील, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य होगा । इसमें युवाओं व महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने हेतु जोर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन ऐसा हो कि मतदाता प्रभावित हो तथा लोगों का मतदान की ओर रुझान बढ़ सके ,इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। मतदाता दिवस के दिन मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जाएगी जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता दिवस के कार्यक्रम में वालंटियर, एनएसएस , यूथ क्लब मेंबर , युवक मंगल दल , एनसीसी आदि का सहयोग लेकर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाए । उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को रणनीति बनाकर आयोजित किया जाए। मतदाता जागरूकता के अंतर्गत वॉल पेंटिंग बैनर आदि लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालने हेतु प्रोत्साहित किया जाए तथा विधानसभा चुनाव में न्यूनतम 75% मतदान का लक्ष्य रखकर उसे प्राप्त करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को ना जोड़ा जाए। ऐसे बूथ जहां गत चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा हैं ,वहां पर मतदाता जागरूकता विषयक गतिविधियां बढ़ाई जाएं। बताया कि मतदान के समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लोग मतदान कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा ,डिप्टी कलेक्टर रविंद्र सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ,डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सूचना विभाग हमीरपुर इंडियन टीवी न्यूज से जिला संबाददाता कैलाश चंद्र सोनी