जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
समुदाय आधारित बालक-बालिका व महिला सुरक्षा हेतु संचालित एक विशिष्ट योजना के अंतर्गत समाज के कमजोर वर्गो, झुग्गी झोपडी तथा बस्तिओं में निवासर्त बच्चो के कौशल उन्नयन हेतु मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित सृजन अभियान को समस्त पुलिस इकाई में जिले के नया बस स्टेड कुचबंधिया मोहल्ला की झुग्गी -झोपडी तथा बस्तिओं से चयनित बच्चो के कौशल उन्नयन हेतु दिनांक-02.02.2026 से दिनांक-19.02.2026 तक 18 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्रामीण स्वावलंबन समिति टीकमगढ के सहयोग से वार्ड नं0 27 टौरिया मोहल्ला मुखर्जी चैराहा नया बस स्टेड के पास टीकमगढ किया जा रहा है।
जिसमें दिनांक-14.02.2026 किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण डाॅ0 जया श्रीवास्तव , डाॅ0 हरिहर यादव के साथ विधि सह परिवीक्षा अधिकारी भारत भूषण झाॅ द्वारा बाल अधिकारी एवं बाल संरक्षण की जानकारियों से अवगत कराया गया।