जाकिर झंकार :डांग
डांग जिले के आहवा स्थित डांग स्वराज आश्रम के मैदान में शनिवार रात 8:00 बजे आमंत्रण वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। गुजरात के मुख्य नायब दंडक ओर डांग के एम,एल,ए, श्री विजयभाई पटेल ने इस भव्य टूर्नामेंट का रिबन काटकर उद्घाटन किया और अपने अनोखे अंदाज से खेल प्रेमियों को सम्बोधित कर उत्साह बढ़ाया इस प्रतियोगिता का आयोजन रेड राइडर्स यूएसए एवं यूके द्वारा किया गया, जिसमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की कई टीमों ने भाग लिया।
रोमांचक मुकाबलों के बाद रेड राइडर्स यूएसए एवं यूके (जादव) टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹21,000 की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उपविजेता टीम को ₹15,000 नकद एवं ट्रॉफी दी गई। इसके अलावा श्रेष्ठ शॉटिंग खिलाड़ी को ₹2,000 एवं ट्रॉफी, श्रेष्ठ डिफेंस खिलाड़ी को ₹2,000 एवं ट्रॉफी तथा सर्वश्रेष्ठ नेट्टर को ₹1,000 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में श्रीविजयभाई के साथ जिल्ला सिंचाई के अध्यक्ष हरीशभाई बचछांव ,उप सरपंच हरिराम सावंत,सामाजिक कार्यक विक्कीभाई (नीलम गैस एजेंसी), प्रवीणभाई आहिरे,अनिल भगरे, बंटी भाई बचछांव,संदीप कोंकणी जैसे कई लोग मच पर उपस्थित रहे ओर इस टूर्नामेंट का आनंद एवम् खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई संख्या में युवा एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।